भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया, हुए सम्मानित

jantaserishta.com
24 April 2022 5:45 PM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया, हुए सम्मानित
x

मुंबई: लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के नाम पर 'लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड' (Lata Deenanath Mangeshkar Award) की शुरुआत की गई है. और इसका पहला अवॉर्ड देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को दिया गया. मास्टर दीनानाथ की 80वीं स्मृति दिवस पर आज 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुंबई के षणमुखानंद हॉल में ये अवॉर्ड दिया गया. इससे पहले ये अवॉर्ड लता मंगेशकर के पिता मास्टर दीनानाथ मंगेशकर के नाम पर था जिसे बदलकर अब लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड कर दिया गया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि, आज वो इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए मुंबई आ रहे हैं. लता दीदी ने हमेशा एक मजबूत समृद्ध भारत का सपना देखा और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया'.




आज लता मंगेशकर भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके गाने आज भी लोगों के दिल और जुबां पर जिंदा हैं. लता मंगेशकर का जाना भारत के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसे कभी भी भरा नहीं जा सकता. उनके गाए गीत और उनका व्यक्तित्व हमेशा लोगों के भीतर जिंदा रहेगा. उनकी जगह कोई नहीं ले सकता और न ही कोई उनके जैसी दूसरी गायिका ही हो सकती है. लता मंगेशकर जब गाती थीं तो लोगों की सांसें थम जाती थीं. लेकिन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही अभिनेत्री आशा पारेख और अभिनेता जैकी श्रॉफ को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. जानिए किन लोगों को मिला ये अवॉर्ड-
लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मास्टर दीनानाथ पुरस्कार- राहुल देशपांडे (भारतीय संगीत) मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष पुरस्कार)- आशा पारेख (सिनेमा के क्षेत्र में समर्पित सेवाएं देने के लिए) मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष पुरस्कार)- जैकी श्रॉफ को सिनेमा में अपनी सेवाएं देने के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (आनंदमयी पुरस्कार)- मुंबई डब्बावाला संजय छाया- नाटके के लिए बेस्ट ड्रामा अवॉर्ड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 6 फरवरी 2022 को लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया था. प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई पहुंचकर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी थी. पीएम मोदी, लता मंगेशकर को अपनी बड़ बहन मानते थे. वो अक्सर लता मंगेशकर से मिलने उनके आवास पर आया करते थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story