भारत

प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को कर रहे संबोधित, देखें LIVE

jantaserishta.com
19 Nov 2021 8:59 AM IST
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को कर रहे संबोधित, देखें LIVE
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज सुबह 9 बजे राष्ट्र के संबोधन शुरू हो गया. इससे पहले पीएमओ की ओर से ट्वीट कर बताया गया, आज गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व है. आज पीएम मोदी सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण करने यूपी के महोबा जाएंगे. फिर शाम को वे झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में सम्मिलित होंगे. जाने से पहले वो सुबह 9 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे.



पीएम मोदी का संबोधन काफी अहम माना जा रहा है. दरअसल, पीएम मोदी आज से तीन दिन के उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं. पीएम मोदी 19 नवंबर को बुंदेलखंड के महोबा और झांसी का दौरा करेंगे. झांसी में वे 'राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व' में हिस्सा लेंगे. इस दौरान पीएम कई आधुनिक हथियार सेना को सौंपेंगे. वहीं, महोबा से पीएम मोदी 'हर घर नल जल योजना' की शुरुआत करेंगे. पीएम मोदी 19 नवंबर की शाम लखनऊ आएंगे. यहां वे 20-21 नवंबर को पुलिस मुख्यालय में होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story