
x
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करने आ रहे हैं। वे जबलपुर में रोड शो कर जनता से सीधे संवाद करने वाले हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत की जोरदार तैयारियां हैं।
राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं और यहां चार चरणों में मतदान होना है। प्रचार अभियान धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। भाजपा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जबलपुर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान यहां रोड शो में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी शाम छह बजे भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक रोड शो में शामिल होकर जनता का अभिवादन करेंगे। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री मोदी का मध्यप्रदेश का यह पहला दौरा है।
उनकी इस यात्रा को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि जबलपुर वह जिला है, जो पूरे महाकौशल के साथ विंध्य तक अपना प्रभाव रखता है। साथ ही आदिवासी वर्ग का भी इस इलाके से जुड़ाव है।
Tagsप्रधानमंत्री मोदीजबलपुरप्रधानमंत्री मोदी रोड शोPrime Minister ModiJabalpurPrime Minister Modi Road Show
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





