भारत

भागलपुर में प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक सभा होगी, 13 जिलों के किसान जुटेंगे : दिलीप जायसवाल

jantaserishta.com
22 Feb 2025 4:39 PM IST
भागलपुर में प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक सभा होगी, 13 जिलों के किसान जुटेंगे : दिलीप जायसवाल
x
भागलपुर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने शनिवार को कहा कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भागलपुर में आगमन हो रहा है। इसकी तैयारी को लेकर एनडीए के सभी पांच दलों के नेता और कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की भागलपुर में होने वाली सभा ऐतिहासिक होगी, जिसमें आसपास के 13 जिलों के किसान भाग लेंगे। भागलपुर में शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री यहीं से किसान सम्मान निधि की राशि भी जारी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य पर सवाल उठाए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा, "असल में तेजस्वी यादव कहीं से डॉक्टर की डिग्री ले लिए, पढ़ाई कर लिए। असल में पढ़ाई कर नहीं पाए, मैट्रिक फेल रह गए, लेकिन इस बीच लगता है, वह डॉक्टर की डिग्री लिए हैं। उनको कुछ चीज डॉक्टर पर छोड़ना चाहिए। बहुत ज्यादा मेडिकल एक्सपर्ट नहीं बनना चाहिए।"
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार लगातार चार डिग्री से लेकर 44 डिग्री के तापमान में बिहार के लिए काम करते हैं, यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। मुख्यमंत्री का काम ही उनकी पहचान बन चुकी है। विकास की जो आंधी बह रही है, उसी से विपक्ष हताश है।
उन्होंने कहा कि देश में दो नेताओं का कोई विकल्प नहीं है। केंद्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है। 'प्रगति यात्रा' की सफलता को देख विपक्षी पार्टियां हताश हैं और अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story