भारत

प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, ऐतिहासिक निर्णयों का ये सत्र...रोने-धोने के लिए बहुत समय होता है

jantaserishta.com
18 Sep 2023 5:36 AM GMT
प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, ऐतिहासिक निर्णयों का ये सत्र...रोने-धोने के लिए बहुत समय होता है
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: संसद के विशेष सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सत्र के अजेंडे के बारे में बता दिया है। उन्होंने कहा कि सत्र छोटा है पर महत्वपूर्ण है। वहीं पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अनेक प्रकार से महत्वपूर्ण यह सत्र है। मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि छोटा सत्र है ज्यादा से ज्यादा समय उनका मिले। उमंग और उत्साह के वातावरण में मिले। रोने-धोने के लिए बहुत समय होता है, करते रहिए। जीवन में कुछ पल ऐसे भी होते हैं जो उमंग से भर देते हैं। आपको बता दें कि इस सत्र को लेकर विपक्ष पहले से ही सवाल खड़े कर रहा है। यह सत्र आज यानी 18 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा।
Next Story