भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने दी हरदीप सिंह पुरी को जन्मदिन की बधाई
jantaserishta.com
15 Feb 2026 10:35 AM IST

x
नई दिल्ली: केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने पेट्रोलियम और नेचुरल गैस सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की उनकी कोशिशों के लिए हरदीप सिंह पुरी की सराहना भी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की उनकी कोशिशें तारीफ के काबिल हैं। उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं।"
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी हरदीप पुरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी हरदीप सिंह पुरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।"
केंद्रीय कानून और न्याय, और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "हरदीप सिंह पुरी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और सुखमय जीवन की कामना करता हूं।"
केंद्रीय संचार और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा, "मेरे सम्मानित कैबिनेट साथी केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। देश की सेवा में आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, "प्रभु श्री राम की कृपा से आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्राप्ति हो। लोक-कल्याण के लिए आपकी समर्पित साधना सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करे, यही प्रार्थना है।"
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। बाबा केदार से आपके सुदीर्घ, सुयशपूर्ण एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।"
Tagsप्रधानमंत्री मोदीहरदीप सिंह पुरीहरदीप सिंह पुरी जन्मदिनPrime Minister ModiHardeep Singh PuriHardeep Singh Puri Birthday
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





