भारत
प्रधानमंत्री मोदी 14 सितंबर को बीना में करेंगे पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन
jantaserishta.com
8 Sept 2023 3:04 PM IST

x
भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को मध्य प्रदेश प्रवास पर आने वाले हैं। यहां पीएम मोदी बीना रिफाइनरी में प्रस्तावित पेट्रोकेमिकल उत्पाद के कॉम्प्लेक्स का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री 14 सितंबर को बुंदेलखंड की धरती पर आ रहे हैं। यहां बीना रिफाइनरी स्थापित है। जहां पेट्रोकेमिकल उत्पाद कॉम्प्लेक्स बन रहा है। जिसमें लगभग 50,000 करोड़ का निवेश आएगा। इससे हजारों रोजगार मिलेगा।
प्रधानमंत्री उसका भूमि-पूजन करने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने आगे कहा कि केवल पेट्रोकेमिकल उत्पादन नहीं, उसके साथ-साथ चाहे वह टेक्सटाइल पार्क हो या निवेश की अलग-अलग योजनाएं, लगभग 2 लाख करोड़ के निवेश से जुड़ी योजनाओं का भूमि पूजन होगा। जिससे तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
Tagsप्रधानमंत्री मोदीबीनापेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्सशिवराज सिंह चौहानPrime Minister ModiBinaPetrochemical ComplexShivraj Singh Chouhan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





