भारत

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

jantaserishta.com
20 Oct 2020 1:07 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
x

फाइल फोटो 


आज शाम 6 बजे पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन. पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा- आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।

Will be sharing a message with my fellow citizens at 6 PM this evening.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस का संकट देश में लगातार जारी है, पीएम लोगों से लगातार नियमों का पालन करने की अपील करते आए हैं. पीएम मोदी की ओर से मंत्र दिया गया है कि जबतक दवाई नहीं, तबतक ढिलाई नहीं.

गौरतलब है कि देश में इस वक्त त्योहारों का वक्त चल रहा है और आने वाले दिनों में लगातार त्योहार ही त्योहार हैं, ऐसे में सरकार की ओर से एक बार फिर सख्ती बरती जा रही है. हाल ही में भले ही कोरोना के केस में कमी आई हो, लेकिन त्योहार के कारण बाजारों में भीड़ हो सकती है ऐसे में सावधानी के तौर पर सरकार की ओर से लगातार लोगों से अपील की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story