भारत

मंच पर मौजूद थे प्रधानमंत्री मोदी...बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दिया बड़ा ऐलान

jantaserishta.com
2 March 2024 3:52 PM IST
मंच पर मौजूद थे प्रधानमंत्री मोदी...बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर दिया बड़ा ऐलान
x
औरंगाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के औरंगाबाद में हैं. उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया है. इस दौरान मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. उन्होंने अपने भाषण में कुछ ऐसा कहा कि प्रधानमंत्री ठहाके लगाकर हंसने लगे. नीतीश कुमार ने कहा कि 'आप पहले भी यहां आए लेकिन हम गायब हो गए थे लेकिन अब आश्वस्त करते हैं कि अब इधर-उधर होने वाले नहीं हैं.'
नीतीश कुमार ने जब पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि 'बहुत सारा काम जो चल रहा है, वो ये तेजी से कराएंगे', पीएम मोदी हंसने लगे. सीएम नीतीश ने फिर मुस्कुराते हुए कहा, "आप जो आए हैं यहां, इसका हमलोगों को बहुत खुशी की बात है, आप पहले आए थे और इधर हम गायब हो गए थे. हम आपको आश्वस्त करते हैं कि अब इधर-उधर होने वाले नहीं हैं. हम रहेंगे आप ही के साथ."
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story