भारत

प्रधानमंत्री मोदी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, दूसरे फेज में लगेगा टीका, मुख्यमंत्रियों का नाम भी शामिल

jantaserishta.com
21 Jan 2021 11:18 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, दूसरे फेज में लगेगा टीका, मुख्यमंत्रियों का नाम भी शामिल
x

वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी मुख्यमंत्री को कोरोना का टीका लगेगा. दूसरे चरण में 50 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाया जाएगा. वैक्सीन को लेकर मुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि घबराने की जरूरत नहीं है, दूसरे फेज में सभी को वैक्सीनेशन करा दिया जाएगा, जो भी 50 साल के ऊपर होंगे.

ऐसे में सभी सांसद और विधायक, जो 50 के ऊपर है, उनको दूसरे चरण में कोरोना का वैक्सीनदिया जाएगा. आपको बता दें कि देश में अभी कोरोना वैक्सीनेशन का पहला फेज चल रहा है, जिसके तहत 7 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को टीके का पहले डोज दिया जा चुका है. स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण के बाद दूसरे फेज शुरू होगा.
दूसरे फेज में सेना, अर्धसैनिक बलों के जवानों और 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका दिया जाएगा. हालांकि, अभी क्लियर नहीं है कि दूसरा फेज कब से शुरू होगा, लेकिन दूसरे फेज की गाइडलाइन तय है. इस फेज में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अधिकांश राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों समेत कई वीवीआईपी को टीका लगेगा, क्योंकि सबकी उम्र 50 से अधिक है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story