भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर हादसे को लेकर सीएम शिवराज से की बात, बचाव एवं राहत कार्यों की ली जानकारी

jantaserishta.com
30 March 2023 3:15 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर हादसे को लेकर सीएम शिवराज से की बात, बचाव एवं राहत कार्यों की ली जानकारी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर हुए हादसे को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात कर सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इंदौर में हुए हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट कर बताया, इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बात की और स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य में तेजी से आगे बढ़ रही है।
उन्होंने प्रभावित लोगों और परिवारों के लिए प्रार्थना करते हुए आगे कहा, मेरी प्रार्थना उन सभी प्रभावितों और उनके परिवारों के साथ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story