भारत

प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका पहुंचे

jantaserishta.com
22 Aug 2023 5:17 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका पहुंचे
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे।
क्या आज से दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में शुरू हो रही BRICS समिट में कॉमन करंसी पर कोई बात बन पाएगी? नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के बयान से इसके कम ही संकेत मिलते हैं। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि ब्रिक्स में व्यापार को लेकर अब तक चर्चा नैशनल करंसी में ही होने को लेकर हुई है, न कि साझा करंसी में। दरअसल विदेश मंत्रालय की ओर से ब्रिक्स पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव से कॉमन करंसी पर सवाल किया गया था। जिसके जवाब में क्वात्रा ने कहा, ‘व्यापार और आर्थिक लेनदेन पर ब्रिक्स देशों के बीच जो बातचीत और चर्चा हुई है, वह इस बात पर केंद्रित रही हैं कि देशों की नैशनर करंसी में इसे कैसे बढ़ाया जाए जो कि कॉमन करंसी के कॉन्सेप्ट से अलग है।’ विदेश सचिव ने आगे कहा कि आप जानते हैं कि कॉमन करंसी फ्रेमवर्क पर बात करने से पहले उसे लेकर कई तरह की आवश्यक शर्तें होती हैं। ब्रिक्स के भीतर चर्चा का फ्रेमवर्क मुख्य रूप से नैशनल करंसी में व्यापार को लेकर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story