भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा

jantaserishta.com
10 Nov 2026 1:23 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा
x
देखें तस्वीरें.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर सोशल मीडिया पर गायों और बछड़ों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, "गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर सभी को शांति, खुशी और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।"

पोस्ट के साथ पीएम मोदी ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे गायों और बछड़ों को चारा खिलाते नजर आए। इन तस्वीरों में पीएम मोदी को गायों को स्नेहपूर्वक दुलारते और उन्हें अपने हाथों से हरी घास खिलाते हुए देखा जा सकता है।
भारतीय सनातन संस्कृति में गोवर्धन पूजा के दिन गोवंश (गाय और बछड़ों) की सेवा और पूजा का विशेष महत्व माना गया है। पीएम मोदी की ये तस्वीरें उसी परंपरा और भावना को दर्शाती हैं। बता दें कि गोवर्धन पूजा का सनातन धर्म में बहुत विशेष और गहरा महत्व है। यह पर्व दीपावली के ठीक दूसरे दिन (कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा) को मनाया जाता है।
यह पर्व मुख्य रूप से प्रकृति की पूजा है। यह हमें सिखाता है कि भोजन, जल, उपजाऊ भूमि, और जंगल हमारे जीवन को बनाए रखने में सबसे बड़ी भूमिका निभाते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए अपने हाथ की कनिष्ठा (छोटी) उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था, तब से यह पूजा आरंभ हुई। यह इस बात का प्रतीक है कि संकट के समय भगवान हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को समझाया था कि हमें मौसम और बारिश के लिए किसी डर या दिखावे वाले यज्ञ के बजाय प्रकृति और गोवर्धन पर्वत का सम्मान करना चाहिए, जिससे देवराज इंद्र का अहंकार टूटा था। समाज और कृषि के आधार के रूप में इस दिन गोमाता और बैलों की विशेष पूजा-सेवा की जाती है। गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, पशुधन और खेती के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव सिखाती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story