भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री को 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

jantaserishta.com
16 Sept 2023 5:36 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री को 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सिंगापुर के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए काम को दुनियाभर के नेताओं को प्रेरित करने वाला काम बताया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन यू को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “महान ली कुआन यू को उनकी 100वीं जयंती के विशेष अवसर पर मेरी श्रद्धांजलि।
उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने सिंगापुर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शिता और उत्कृष्टता की निरंतर खोज उनकी महानता का प्रमाण है। उनका काम दुनिया भर के नेताओं को प्रेरित करता है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story