BIG BREAKING: एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने इस युवा क्रिकेट खिलाड़ी से मुलाकात की, पैर छूकर पीएम से आशीर्वाद लिया

पटना: वैभव सूर्यवंशी ने 30 मई (शुक्रवार) को पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात की. वैभव ने इस दौरान पैर छूकर पीएम से आशीर्वाद लिया. 14 साल के वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए शानदार खेल दिखाया था. वैभव ने गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ मुकाबले में बल्ले से तबाही मचा दी थी. वैभव ने उस मुकाबले में सिर्फ 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया था. इसी के साथ वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय प्लेयर बन गए थे.
PM Modi meets 14-yr-old IPL sensation Vaibhav Suryavanshi & family in Patna pic.twitter.com/geQJXiYKon
— Shiv Aroor (@ShivAroor) May 30, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





