भारत

दुकान पर अचानक रुककर प्रधानमंत्री मोदी ने खाई थी झालमुड़ी, अब मुख्यमंत्री ने SPG को लेकर किया ये दावा

jantaserishta.com
20 April 2026 5:56 PM IST
दुकान पर अचानक रुककर प्रधानमंत्री मोदी ने खाई थी झालमुड़ी, अब मुख्यमंत्री ने SPG को लेकर किया ये दावा
x
देखें वीडियो.
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां की. इस बीच उन्होंने झाड़ग्राम में एक दुकान पर झालमुड़ी खाई. इसके बाद से उनका झालमुड़ी वाला वीडियो देशभर में वायरल हो गया. लेकिन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह रास नहीं आया और उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा.
ममता बनर्जी ने इसे कोरा नाटक बताते हुए कहा झालमुड़ी की दुकान में माइक लगा दिया, फिर एसपीजी से झालमुड़ी बनवाई ताकि एक ड्रामा रचा जा सके! कभी चुनाव के समय वह गुफा में चले जाते हैं, कभी खुद को चायवाला बताते हैं! उन्होंने 10 रुपये निकालकर झालमुड़ी खाई, जरा सोचिए. वह झालमुड़ी पहले से ही उनके लिए तैयार की गई थी. अगर ऐसा नहीं था, तो दुकान के अंदर कैमरा क्यों लगाया गया था? उनसे पूछिए। सब ड्रामा है!
बनर्जी ने कहा कि जहां भी वह रैली करते हैं, वहां लोगों को ट्रेनों से लाया जाता है. बाहर से भीड़ जुटाई जाती है. उनके पास बूथों पर तैनात करने के लिए अपना जनबल नहीं है. वे दबाव बनाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं.
ममता ने आगाह करते हुए कहा कि तीन हफ्तों बाद टीएमसी सरकार बनाएगी इसलिए ईवीएम पर कड़ी नजर रखें. केंद्रीय बलों को ईवीएम लूटने का काम दिया गया है. सावधान रहें! हमें खबर मिली है कि वे मतगणना प्रक्रिया में छेड़छाड़ करने की कोशिश कर सकते हैं. एक इंच भी पीछे मत हटिए. आपको अंत तक लड़ना होगा.
बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को झाड़ग्राम में अपना काफिला रुकवाया और वहां के मशहूर स्ट्रीट फूड 'झालमुड़ी' का लुत्फ उठाया. प्रधानमंत्री ने इस पल की तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर भी शेयर किए. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'रविवार की व्यस्तता के बीच पश्चिम बंगाल में चार जनसभाओं के दौरान, मैंने झाड़ग्राम में कुछ स्वादिष्ट मसालेदार झालमुड़ी का स्वाद चखा.'
बता दें कि पीएम मोदी ने रविवार को बंगाल के पुरुलिया, मेदिनीपुर और बांकुड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित किया था. इस दौरान उन्हें टीएमसी पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि इस बार बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story