भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

jantaserishta.com
8 Jan 2026 10:01 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। वह त्रिपुरा की प्रगति को बढ़ावा देने और राज्य के युवाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।"
इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के विजन को पूरे त्रिपुरा में लागू करने के आपके अथक प्रयास राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण रहे हैं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करता हूं।"
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा, "त्रिपुरा के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां त्रिपुर सुंदरी जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के सतत संकल्प की प्रार्थना करता हूं।"
भाजपा सांसद रवि किशन ने लिखा, "त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मां त्रिपुर सुंदरी से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन प्राप्त हो।" दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने लिखा, "त्रिपुरा की धरती को समृद्धि के नए आयाम देने वाले दूरदर्शी नेता, डॉ. माणिक साहा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में राज्य ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। आदिवासी कल्याण, बाढ़ प्रबंधन और डिजिटल क्रांति जैसी पहलों से लाखों जीवन रोशन हुए हैं। आपकी निष्ठा और सेवा-भाव त्रिपुरा की उन्नति का मजबूत आधार हैं। परमात्मा से प्रार्थना है आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता प्रदान करें।"
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने लिखा, "त्रिपुरा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story