भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

jantaserishta.com
8 Nov 2026 10:45 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री रेड्डी की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी गारू को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उनकी लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करता हूं।"
इसके बाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आपके इस स्नेहपूर्ण भाव और विचारशील शब्दों के लिए मैं अत्यंत आभारी हूं। सीएम रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से भेजे गए पत्र को भी शेयर किया। इसमें पीएम मोदी ने लिखा, "8 नवंबर को आपके जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे व समृद्ध जीवन की कामना करता हूं।"
पीएम मोदी ने आगे कहा, "अमृत काल के इस दौर में, जब भारत विकास, समृद्धि और समावेशिता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, मुझे विश्वास है कि आपके निरंतर प्रयास राज्य और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहे। एक बार फिर आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आने वाला साल आपके लिए ढेर सारी खुशियां, अच्छी सेहत और लगातार संतुष्टि लाए। आपके आने वाले साल और भी खुशहाल हों।"
टीडीपी नेता लोकेश नारा ने लिखा, "तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी गारू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करता हूं। आप जनसेवा के क्षेत्र में इसी तरह लंबे समय तक अपना योगदान देते रहें।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story