भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' के छह साल पूरे होने पर दी बधाई
jantaserishta.com
24 Feb 2025 1:56 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के छह साल पूरे होने पर देशभर के किसानों को बधाई दी। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया।
उन्होंने कहा कि पीएम किसान के 6 वर्ष पूरे होने पर देशभर के हमारे किसान भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई। मेरे लिए अत्यंत संतोष और गर्व का विषय है कि अब तक करीब साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये उनके खाते में पहुंच चुके हैं। हमारा यह प्रयास अन्नदाताओं को सम्मान, समृद्धि और नई ताकत दे रहा है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को भागलपुर भी पहुंचेंगे, जहां वह पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे, जिसके तहत 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 21,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की वित्तीय सहायता मिलेगी।
इस मौके पर बिलासपुर जिले के कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा, ताकि किसान इस महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बन सकें। कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 150 किसान भाग लेंगे, जो कृषि उत्पादक संगठन से जुड़े होंगे। इसके अलावा, कृषि विज्ञान केंद्र पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें मोटे अनाज और प्राकृतिक उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य किसानों को इन उत्पादों के बारे में जागरूक करना और उनके उत्पादन को बढ़ावा देना है।
बिलासपुर के कृषि उपनिदेशक राजेश कुमार ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम किसानों के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा। हम प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण करेंगे, ताकि किसान इस अवसर का लाभ उठा सकें। इसके अलावा, प्रदर्शनी में किसानों को विभिन्न कृषि और प्राकृतिक उत्पादों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इस कार्यक्रम में किसानों से प्रश्नोत्तरी भी की जाएगी, जिसमें कृषि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 19वीं किस्त जारी होने से किसानों को काफी लाभ होगा, इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





