भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के पहले पीएम को किया नमन

jantaserishta.com
14 Nov 2022 10:06 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के पहले पीएम को किया नमन
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद करते हुए उन्हें नमन किया है। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र के लिए किए गए उनके योगदान को भी याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाहर लाल नेहरू को नमन करते हुए ट्वीट किया, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को, उनकी जयंती पर नमन। हम अपने राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भी याद करते हैं।
पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था ( जिसे अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है)। नेहरू, महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी के लिए चलाए गए आंदोलन में शामिल होकर कई बार जेल भी गए। नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। आजादी के बाद उन्होंने लगभग 17 वर्षों तक देश की कमान संभाली और प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए ही 27 मई 1964 को उनका निधन हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story