भारत

प्रधानमंत्री मोदी भारत मंडपम में G-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट के समापन समारोह में हुए शामिल

jantaserishta.com
26 Sept 2023 5:12 PM IST
प्रधानमंत्री मोदी भारत मंडपम में G-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट के समापन समारोह में हुए शामिल
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस साल भौतिक इन्फ्रास्ट्रक्चर में 10 लाख करोड़ का निवेश किया जा रहा है। इस तरह का निवेश साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है... आप जैसे युवाओं के लिए यह अवसरों का दौर है। 2020 के बाथ करीब 5 करोड़ साथी EPFO से जुड़े हैं। इसमें करीब 3.5 करोड़ लोग ऐसे हैं जो पहली बार EPFO के दायरे में आए हैं। उन्हें पहली फॉर्मल जॉब मिली है।"

PM ने कहा, "G-20 खत्म हुआ तो सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की राजकीय यात्रा शुरू हुई। सऊदी अरब भारत में 100 बिलियन डॉलर निवेश करने जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री के रूप में बीते 30 दिन में मेरी दुनिया के 85 नेताओं से बैठक हुई है... जब भारत के रिश्ते दूसरे देशों से अच्छे होते हैं और नए रिश्ते जुड़ते हैं तो भारत के लिए भी नई ज़िम्मेदारी, साथी मिलता है और इस सबका फायदा मेरे युवाओं को होता है।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "पिछले 30 दिनों में भारत की कूटनीति नई ऊंचाई पर पहुंची है। G-20 से पहले दक्षिण अफ्रीका में BRICS सम्मेलन हुआ। भारत के प्रयास से BRICS में 6 नए देश शामिल हुए... आज के ध्रुवीकृत अंतर्राष्ट्रीय वातावरण में इतने सारे देशों को एक साथ एक मंच पर लाना, छोटा काम नहीं है। आप एक पिकनिक की तैयारी करें तो भी तय नहीं कर पाते कि कहां जाएं।"
G-20 के आयोजन को और भारत ने उसको जिस ऊंचाई पर पहुंचा दिया है यह देखकर दुनिया चकित है। लेकिन मैं बिलकुल हैरान नहीं हुआ क्योंकि जिस कार्यक्रम को सफल बनाने का बेड़ा जब युवा उठा लेते हैं तो उस कार्यक्रम का सफल होना तय हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बात कही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में G-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट के समापन समारोह में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर G-20 से जुड़ी चार पुस्तकों का विमोचन भी किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story