भारत

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई कैबिनेट मंत्रियों ने प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की बधाई दी

jantaserishta.com
27 Nov 2025 9:11 AM IST
प्रधानमंत्री मोदी समेत कई कैबिनेट मंत्रियों ने प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की बधाई दी
x
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने नवीकरणीय ऊर्जा पर ध्यान देकर सतत जीवन को बढ़ावा देने के उनके प्रयास की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रल्हाद जोशी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। नवीकरणीय ऊर्जा पर ध्यान देकर सतत जीवन को बढ़ावा देने के उनके प्रयास सराहनीय हैं। वे उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ हमारे लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। उनके लंबी और स्वस्थ आयु की कामना करता हूं।"
इस पर अपनी प्रतिक्रिया में प्रल्हाद जोशी ने लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए दिल से धन्यवाद। आपका लगातार मार्गदर्शन, हौसला और भरोसा हर दिन मेरे इरादे को और मजबूत करता है। मैं आपके काबिल नेतृत्व में देश के लिए अपना पूरा योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, "उपभोक्ता हितों की रक्षा, खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने और स्वच्छ व सतत ऊर्जा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में आपके समर्पित कार्य वास्तव में सराहनीय हैं। देश की सेवा में आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट साथी प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और देश की सेवा में लगातार सफलता के लिए प्रार्थना की। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रल्हाद जोशी को बधाई देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की।
कैबिनेट में साथी एचडी कुमारस्वामी ने लिखा, "मैं भाजपा के सीनियर नेता और भारत सरकार में कंज्यूमर अफेयर्स, फूड और पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन और रिन्यूएबल एनर्जी मिनिस्टर जोशी प्रल्हाद को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं। भगवान उन्हें अच्छी सेहत, ताकत और लंबी उम्र दें।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story