भारत
विजयादशमी पर्व की प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं
jantaserishta.com
12 Oct 2024 9:32 AM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयादशमी की देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर अपनी भावनाएं अभिव्यक्त की। पीएम के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम ने ट्वीट में लिखा, देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।
इसके साथ ही पीएम ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को भी उनकी जयंती पर याद किया। पीएम ने एक पुरानी तस्वीर साझा की है जिसमें वो मंच से संबोधन कर रहे हैं और राजमाता मुरली मनोहर जोशी, अटल बिहारी बाजपेई सरीखे नेताओं संग विराजमान हैं। पीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा, मां भारती की सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहीं राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी को उनकी जन्म-जयंती पर सादर नमन।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी विजयादशमी की बधाई दी। अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक बताते हुए लिखा, समस्त देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक, विजयादशमी का यह पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त कर धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें। जय श्री राम!
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी शाश्वत जीत के प्रतीक दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। लिखा है, सभी देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। अधर्म, अन्याय, असत्य व अत्याचार पर धर्म, न्याय, सत्य और सदाचार की शाश्वत जीत का प्रतीक दशहरा पर्व अपने अंदर की बुराइयों को त्यागकर सद्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की कृपा दृष्टि सभी पर सदा बनी रहे। जय श्री राम!
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दशहरे की शुभेच्छा दी। उन्होंने सियावर रामचंद्र की जय! के साथ अपनी बात रखी। लिखा, सत्य, सदाचार और सनातन मूल्यों की शाश्वत विजय के प्रतीक पर्व 'विजयादशमी' की सनातन समाज को हार्दिक बधाई!
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





