भारत

प्रधानमंत्री ने भारत के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किये जा रहे लगातार प्रयासों की सराहना की

jantaserishta.com
17 March 2023 5:00 PM IST
प्रधानमंत्री ने भारत के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किये जा रहे लगातार प्रयासों की सराहना की
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना, भारतीय प्रतिभा में हमारे विश्वास की भी पुष्टि करता है।

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के ट्वीट को साझा किया है, जिसमें रक्षा मंत्री ने 70,500 करोड़ रुपये के प्रस्तावों और वित्त वर्ष 23 में 2.71 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी खरीद को मंजूरी देकर, जहां 99 प्रतिशत आपूर्ति भारतीय उद्योगों से की जानी है; भारत के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों का उल्लेख किया है। इस ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
"रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, भारतीय प्रतिभा में हमारे विश्वास की पुष्टि भी है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story