भारत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि! इन लोगों की बढ़ीं मुश्किलें, जानें पूरी डिटेल्स

jantaserishta.com
4 July 2022 5:23 PM IST
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि! इन लोगों की बढ़ीं मुश्किलें, जानें पूरी डिटेल्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये की आर्थिक राशि भेजी जा चुकी है. किसानों के खाते में ये 11वीं किस्त 31 मई 2022 को भेजी गई थी. किसान को जल्द ही 12वीं किस्त भेजी जानी है. हालांकि, उससे पहले सरकार ने किसानों को ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी कर लेने का निर्देश दिया है.

हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल सरकार ने ई-केवाईसी की तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया है. इस तारीख तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसान 12वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं. इन सबके अलावा सरकार ऐसे किसानों पर बेहद सख्त है, जिन्होंने पीएम किसान योजना का गलत फायदा उठाया है.
पीएम किसान योजना का गलत तरीके से फायदा उठाने लोगों को पैसे वापस लौटाने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है. नोटिस भेजने की यह प्रकिया काफी महीने से चल रही है. कहा गया है कि पैसे वापस नहीं करने पर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है.
आप भी ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं कि आपको पैसे वापस करने हैं या नहीं. इसके लिए आपको फॉर्मर कॉर्नर पर रिफंड ऑनलाइन का ऑप्शन दिखेगा. यहां क्लिक करने पर एक पेज खुलेगा. यहां मांगी गई सारी जानकारियों के भर दें. इसके बाद यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या फिर मोबाइल नंबर दर्ज करना है. फिर कैप्‍चा कोड दर्ज कर 'गेट डेटा' पर क्लिक करें. अगर स्क्रीन पर आपको 'You are not eligible for any refund amount' का मैसेज नजर आता है, तो आपको पैसा वापस नहीं करना होगा. अगर रिफंड अमाउंट का ऑप्शन दिखता है, तो समझ जाइए कि आपको कभी भी पैसे वापस करने का नोटिस आ सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story