भारत

'प्रधानमंत्री जी लोगों को गालियां दे रहे हैं'...अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला

jantaserishta.com
5 Jan 2025 4:28 PM IST
प्रधानमंत्री जी लोगों को गालियां दे रहे हैं...अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और रोहिणी की परिवर्तन रैली में पीएम मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी हर रोज दिल्ली के लोगों को गालियां दे रहे हैं, दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं, दिल्ली के लोग चुनाव में बीजेपी को इस अपमान का जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी आज 38 मिनट बोले और 29 मिनट तक दिल्ली के लोगों को और दिल्ली के लोगों को चुनी हुई सरकार को गालियां देकर गए हैं. चुनकर गालियां दी हैं, प्रधानमंत्री जी से उम्मीद है कि वह देश को दिशा देंगे, मैं उनके निजी हमलों पर नहीं जाना चाहता.
बीजेपी पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र ने दिल्ली के विकास का प्लान रोका है, पीएम मोदी ने किसानों से किया वादा भी पूरा नहीं किया, 2020 में उन्होने जमीन सुधार का वादा किया था, हमने दिल्ली विधानसभा से उसे पास किया. किसानों के ऊपर झूठे मुक़दमे हो रहे हैं, दिल्ली देहात के किसानों को मालिकाना हक़ अभी तक नहीं मिला, इसका भी वादा 2020 में प्रधानमंत्री जी ने किया था. अभी तक मास्टर प्लान नोटिफाई नहीं किया गया है, जिसकी वजह से दिल्ली का विकास रुका हुआ है. केंद्र ने लैंड पूलिंग पॉलिसी अभी तक नहीं अपनाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story