भारत

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की DP बदली, आपने देखी?

jantaserishta.com
13 Aug 2023 11:30 AM IST
प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की DP बदली, आपने देखी?
x
नई दिल्ली: भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया है. इसके लिए पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी बदलकर तिरंगा को डीपी बना लिया है.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों से तिरंगे को डीपी बनाने के लिए अपील की है. उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा आंदोलन की भावना में हम अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी बदलकर तिरंगा लगाएं और इस अनूठे प्रयास को समर्थन दें, जोकि हमारे प्यारे देश और हमारे बीच के बंधन को और गहरा करेगा.
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बीते शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा था कि भारतीय ध्वज स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है. उन्होंने भारतीयों से 'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर अपनी तस्वीरें अपलोड करने का भी आग्रह किया.
मोदी ने ट्वीट किया,‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी है. देशवासियों को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है. आइए, 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं. तिरंगे के साथ https://harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी भी जरूर अपलोड करें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story