भारत

पुजारी के बेटे की हत्या, मचा हड़कंप, जगन्नाथ मंदिर के सामने हुई घटना

jantaserishta.com
25 May 2022 9:22 AM IST
पुजारी के बेटे की हत्या, मचा हड़कंप, जगन्नाथ मंदिर के सामने हुई घटना
x

नई दिल्ली: ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के सामने पुजारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना देर रात की है. वारदात के बाद हालात तनावपूर्ण है. वहीं, पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी हो सकती है.

इधर, पुजारी के बेटे की हत्या के मामले में SP कंवर विशाल सिंह ने कहा कि मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है. शुरुआती जांच में हत्या के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी लग रही है. आगे की जांच की जारी है.
रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की पहचान तीर्थ नगरी हरचंदी तालुचा शाही के एक मंदिर के पुजारी के बेटे शिवराम पात्रा के रूप में हुई है. जगन्नाथ मंदिर के सिंह द्वार (मुख्य द्वार) से महज 20 मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने शिवराम पात्रा पर फायरिंग की थी, जिसमें उनकी जान चली गई.
बीते महीने जगन्नाथ मंदिर में मिट्टी के करीब 40 चूल्हों को टूटी हुई अवस्था में पाया गया था. इन चूल्हों का इस्तेमाल 'महाप्रसाद' बनाने में किया जाता था, जिसका भोग भगवान को 'रोस घर' (रसोई घर) में लगाया जाता है. ये मामला काफी चर्चाओं में था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story