भारत

जंगपुरा विधानसभा में पुजारियों ने अरविंद केजरीवाल की जीत के लिए किया पाठ : मनीष सिसोदिया

jantaserishta.com
31 Dec 2024 4:02 PM IST
जंगपुरा विधानसभा में पुजारियों ने अरविंद केजरीवाल की जीत के लिए किया पाठ : मनीष सिसोदिया
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की विधानसभा जंगपुरा में अलग-अलग मंदिरों के पुजारियों ने मंदिर के अंदर मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और दोबारा अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।
मनीष सिसोदिया का कहना है कि आम आदमी पार्टी की पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना से बेहद खुश होकर जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र के इस मंदिर में यह आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज बहुत खुशी का दिन है। जंगपुरा के किलोकरी गांव के शिव मंदिर में दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 प्रति महीने की सम्मान राशि देने के अरविंद केजरीवाल के ऐलान के बाद दिल्ली के पुजारियों का जमकर आशीर्वाद मिल रहा है। आज जंगपुरा विधानसभा के 21 मंदिरों के पुजारी शिव मंदिर, किलोकरी गांव में इकट्ठा होकर अरविंद केजरीवाल को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रार्थना की और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
उन्होंने कहा कि मुझे बेहद सुखद अनुभव हुआ है और मैं यह कहना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल जिनके ऊपर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है, विभिन्न पुजारी की इस विशेष प्रार्थना को जरूर सुन लेंगे। कल ही अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली भर के पुजारियों के लिए पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल ने कल अपनी घोषणा में कहा था कि दिल्ली में उनकी सरकार बनते ही जो भक्त और भगवान के बीच में सेतु का काम करते हैं, उन्हें 18,000 रुपए हर महीने दिए जाएंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है। मुझे ऐसी उम्मीद है कि भगवान श्री राम और भगवान हनुमान जी की विशेष कृपा रहेगी। नए साल में जीवन में सब कुछ नया हो, हर पुरानी चीजों को भूलकर नई शुरुआत इंसान को करनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story