भारत

पुजारी की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

jantaserishta.com
24 May 2022 1:34 PM IST
पुजारी की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
x

बाराबंकी: बाराबंकी जिले के बाबूपुर गांव के बाहर बने ब्रह्म देव मंदिर परिसर में पुजारी की हत्या कर दी गई. सुबह पूजा करने पहुंचे भक्तों ने पुजारी का लहूलुहान शव देखा. घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.

यह घटना कुर्सी थाना इलाके के बाबूपुर गांव की है. यहां पुजारी बालक राम यादव (62) गांव के बाहर स्थित ब्रह्म देव स्थल पर बरामदा नुमा आश्रम में लंबे समय से रहकर पूजा पाठ करते थे. बीती रात बदमाशों ने मंदिर के घंटे चोरी करने के बाद पुजारी की हत्या कर दी. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मंदिर से 8 पीतल के घंटे चोरी हुए हैं, जिनका वजह 20 किलो था.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. लोगों के पूछताछ की जा रही है. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पुजारी बालक राम के परिवार में कोई नहीं है. दो बहनें थी जिनकी शादी हो गई. पुजारी के सिर पर वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया.
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि मंदिर के पुजारी बालक राम की किसी ने हत्या कर दी. शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि किसी भारी चीज से उनके चेहने पर वार किया. जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. जल्दी ही इस घटना के हत्यारों को पकड़कर लिया जाएगा. इस मामले की जांच गंभीरता से चल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story