पुजारी का आरोप, शराबी मंदिर में पूजा पाठ नहीं करने देते, पुलिस से मदद की लगाई गुहार

बरेली। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जनक जागीर गांव के मंदिर के पुजारी गिरधारी लाल ने दबंगों की कारगुजारी अफसरों को बताई। कहा, साहब गांव के शराबी उन्हें मंदिर में पूजा पाठ नहीं करने देते। मारपीट करते हैं। भोजीपुरा पुलिस को तहरीर दे चुके हैं लेकिन पुलिस नहीं सुन रही। एडीएम सिटी ने भोजीपुरा पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। गिरधारी लाल ने बताया कि वह यज्ञशाला पार्क शिव मंदिर में रहकर पूजा पाठ करते हैं। मंदिर में रहने के लिए एक कमरा है। गांव के दबंग शराबियों ने कमरे पर कब्जा कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





