भारत
शिव मंदिर के पुजारी की चाकू गोदकर हत्या, भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हुई
jantaserishta.com
26 Jun 2025 10:53 AM IST

x
पुलिस इस हत्याकांड में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में एक शिव मंदिर के पुजारी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह उनका शव मंदिर परिसर में खून से लथपथ बरामद किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।
बताया गया कि सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तब पुजारी का शव देखा, इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव की पहचान मंदिर के पुजारी हरि गिरी के रूप में की गई है। बाद में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई।
पुलिस इस हत्याकांड में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, नया चौक के पास स्थित मठ पर हरि गिरी पिछले कई वर्षों से पुजारी का काम कर रहे थे। वह मंदिर में पूजा-पाठ करते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर डीएसपी संतोष कुमार सिंह और पिपरा थाने की पुलिस की टीम पहुंच गई।
मृतक के भतीजे राजन गिरी ने पिपरा थाने में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें गांव के ही तीन लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि जमीन के कारण ही मेरे चाचा की हत्या की गई है। उन्होंने कहा, "पिपरा चौक पर मेरी पुरानी जमीन है, लेकिन भूमाफियाओं ने जाली कागज बनवाकर जमीन को कब्जा कर लिया है। बार-बार कहने पर वह जमीन खाली नहीं करते हैं और इसी कारण उन्होंने मेरे चाचा की हत्या कर दी है।"
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में राहुल सिंह और अनिल कुमार सिंह को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





