भारत

घंटे से किया पुजारी पर हमला, हत्या से फैली सनसनी

Nilmani Pal
24 May 2022 4:36 AM GMT
घंटे से किया पुजारी पर हमला, हत्या से फैली सनसनी
x
सांकेतिक तस्वीर 

यूपी। बाराबंकी में बाबूपुर गांव के बाहर ब्रह्म देव मंदिर परिसर में पुजारी का चेहरा मंदिर के घंटे से कूंचकर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह गांव की महिलाओं ने देखा तो इसकी सूचना गांव वालों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर में करीब 20 किलो वजन पीतल धातु के लगे 8 घंटे चोरी हो गए हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। हालात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने चार थानों की पुलिस, सीओ और एडिशनल एसपी को मौके पर भेजा है।

वारदात कुर्सी थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में हुई। गांव के बाहर ब्रह्म देव मंदिर है। यहां पर बालक राम यादव (65) निवासी बाबूपुर बीते सात वर्षों से मंदिर पर पुजारी थे। बीती रात बदमाशों ने मंदिर के घंटा चोरी करने के बाद पुजारी की हत्या कर दी। मंगलवार सुबह गांव की महिला विद्यावती मंदिर पूजा करने गयी थी। महिला के अनुसार बाबा की चारपाई से खून से सनी देखी, तो अप्रिय घटना की जानकारी हुई। इसकी जानकारी महिला ने गांव आकर लोगों को दी। पुजारी की हत्या की बात सुनते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने देखा कि मंदिर के सभी घंटे गायब थे और पुजारी का चेहरा कुचला गया था। इसकी सूचना गांव वालों ने पीआरवी को दी। घटनास्थल पर सबसे पहले बड्डूपुर कि पुलिस पहुंच गई। वारदात कुर्सी थाना क्षेत्र की होने की सूचना थाना अध्यक्ष शिखा सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी अनुराग वत्स ने मौके पर देवा, फतेहपुर, बड्डूपुर, घूंघटेर, कुर्सी आदि थानों की पुलिस को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एडिशनल एसपी और सीओ फतेहपुर भी मौके पर पहुंच गए।

Next Story