भारत
वीडियो कॉल के दौरान पुजारी कपड़े उतारने बोलता, पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा
jantaserishta.com
10 March 2024 8:15 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
अश्लील वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है।
बेंगलुरु: कर्नाटक में पुजारी द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बेंगलुरु के कुनिगल तालुक में विद्या चौडेश्वरी पीठ के पुजारी को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। अश्लील वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है। एक 20 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर विद्या चौडेश्वरी पीठ के बालमंजुनाथ महास्वामीजी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं।
पीड़िता का आरोप है कि वह 15 साल की उम्र में पुजारी के आश्रम में गई थी। पीड़िता के मुताबिक, पुजारी साल 2017 के बाद से कई बार उसका उत्पीड़न कर चुका है। पीड़िता की मानें तो उस वक्त वह नाबालिग थी। पीड़िता पहली बार अपने पिता के साथ मठ में तब गई थी जब वह 15 साल की थी। पीड़िता स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज ढूंढने के लिए पुजारी के पास गई थी। पुजारी ने अष्टमंगला प्रसन्नम नाम का आयोजन किया और उसकी मदद करने के बहाने से उसका यौन उत्पीड़न करता रहा।
पीड़िता ने बताया कि पुजारी वीडियो कॉल में शामिल होने के लिए उसे मजबूर किया करता था। वीडियो कॉल के दौरान पुजारी कपड़े उतारने के लिए कहता। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 376 (बलात्कार), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
उल्लेखनीय है कि पुजारी ने तुमकुरु साइबर पुलिस में अपने सहायकों के खिलाफ एक शिकायत भी दर्ज कराई है। पुजारी ने आरोप लगाया कि उसके सहायक और पांच अन्य लोगों ने गुप्त रूप से उसके वीडियो बनाए और वीडियो के माध्यम से उसे ब्लैकमेल करके उससे पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग के अलावा आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
Tagsदुष्कर्मकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसपुजारीrapekarnatakakarnataka newskarnataka policepriest
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





