भारत

महाकाल मंदिर में पुजारी और संत भिड़े, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

jantaserishta.com
22 Oct 2025 6:43 PM IST
महाकाल मंदिर में पुजारी और संत भिड़े, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो
x
जांच जारी.
उज्जैन: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को एक अप्रिय घटना हुई. मंदिर के गर्भगृह में पुजारी महेश शर्मा और नाथ संप्रदाय के महंत महावीरनाथ के बीच विवाद हो गया. विवाद ड्रेस कोड और पगड़ी उतारने को लेकर हुआ. यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया.
जानकारी के मुताबिक ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के महंत महावीरनाथ, गोरखपुर से आए महंत शंकरनाथ महाराज के साथ सुबह सवा आठ बजे दर्शन पूजन के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे थे. गर्भगृह में प्रवेश के समय मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने उनसे कहा कि वे ड्रेस कोड का पालन करें और पगड़ी उतारें। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई.
महंत महावीरनाथ ने आरोप लगाया कि पुजारी महेश शर्मा सभी श्रद्धालुओं को परेशान करते हैं. उन्होंने बताया कि उनके साथ आए महंत हार्ट पेशेंट हैं, फिर भी उनसे पगड़ी और कपड़े उतरवाए गए. महंत ने कहा कि वे कलेक्टर को ज्ञापन देकर महेश शर्मा को मंदिर से हटाने की मांग करेंगे.
वहीं पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि महावीरनाथ मंदिर की मर्यादा तोड़ते हैं. गर्भगृह में सहायक प्रशासक जल चढ़वा रहे थे, तभी उन्होंने वहां अनुचित शब्दों का प्रयोग किया. पुजारी ने कहा कि मंदिर में प्रवेश के लिए एक तय ड्रेस कोड है, जिसका पालन सभी को करना चाहिए.
मंदिर प्रबंध समिति ने घटना को गंभीरता से लिया है. मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null