भारत

पिछली सरकारें आतंकियों को च्यवनप्राश खिला रही थीं...साध्वी प्राची ने कही ये बात

jantaserishta.com
30 Sept 2022 8:15 AM IST
पिछली सरकारें आतंकियों को च्यवनप्राश खिला रही थीं...साध्वी प्राची ने कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अलीगढ़: यूपी में अलीगढ़ के नूरपुर स्थित मंदिर में साध्वी प्राची हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के लिए पहुंचीं. यहां उन्होंने PFI पर बैन के सवाल पर कहा कि केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजीत डोभाल ही ये काम कर सकते हैं. पीएफआई पर 10 साल पहले बैन लग जाना चाहिए था, लेकिन पिछली सरकारें आतंकियों को च्यवनप्राश खिला रही थीं.
साध्वी प्राची ने पीएफआई पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ दुश्मन देश को दहलाने का काम कर रहे हैं. लेकिन सरकार के द्वारा दुश्मनों की नाक में नकेल डालने का काम किया गया है. साध्वी ने कहा कि पीएफआई के लोग देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे और युवाओं को गुमराह कर ट्रेनिंग दे रहे थे. यही कारण है कि पीएफआई पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है.
इसके साथ ही साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदू अपने बच्चों को अखाड़े में भेजें, तभी दुश्मन नेस्तनाबूद होगा. हिंदुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है. इसके साथ ही साध्वी प्राची ने कहा कि अपने घर में भगत सिंह को पैदा करना होगा.
भाजपा नेता रूबी आसिफ अली पर फतवे जारी करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग फतवे जारी करते हैं, वे केवल मारने की धमकी दे सकते हैं. किसी को जीवन नहीं दे सकते. फतवे जारी करने वालों की मानसिकता बन चुकी है. ये इंसान को मारने के लिए फतवे जारी करते हैं. किसी को जीवनदान देना इनके बस की बात नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story