भारत
संबंध बनाने का दबाव बनाया, इंकार करने पर महिला पर चाकू से वार
jantaserishta.com
7 Sept 2022 1:49 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
एकतरफा प्यार का विरोध करने पर विधवा को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
बोकारो: चास के तेलीडीह मोड़ में मंगलवार को एकतरफा प्यार का विरोध करने पर विधवा को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने लहूलुहान महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं खून लगे चाकू के साथ आरोपी शिवचरण बाउरी को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले गई।
शादीशुदा आरोपी ने अंधे प्रेम के जुनून में विरोध करने वाली पीड़िता का पूरा शरीर चाकू से गोंद दिया। चेहरे, छाती, पीठ, हाथ व पैर में गहरे जख्म बन गए। प्रारंभिक इलाज के बाद महिला खतरे से बाहर है। महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता के बयान के अनुसार आरोपी दो बच्चों का पिता है, जबकि वह विधवा है।
आरोपी लंबे समय से उसके प्रति गलत नजर रख रहा था। अक्सर संबंध बनाने व साथ रहने का दबाव बनाता था, जिसका महिला विरोध कर रही थी। इस कड़ी में आरोपी मौका देख मंगलवार को घर में घुसकर जबरदस्ती करने लगा। चिल्ला कर खुद को किसी प्रकार आरोपी के चंगुल से छुड़ा कर महिला बाहर निकल गई। वो थाने जा रही थीं। इस बीच आरोपी ने रास्ते में रोककर चाकू से हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने जब शोर मचाया, तो आरोपी खून से लथपथ महिला को छोड़कर भागने लगा। फिर भीड़ ने खदेड़ कर उसे पकड़ने के बाद चास पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





