भारत

दबाव बनाया गया गलत काम करने के लिए...मकान मालिक की बढ़ी मुश्किलें

jantaserishta.com
24 March 2025 5:37 PM IST
दबाव बनाया गया गलत काम करने के लिए...मकान मालिक की बढ़ी मुश्किलें
x

सांकेतिक तस्वीर

शिकायत दर्ज.
कानपुर: कानपुर में एक नाबालिग युवती को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. घायल युवती का आरोप है कि उसकी मां ने उसे बेच दिया है. युवती की माने तो उसकी मां ने 5 लाख में उसका सौदा मकान मालिक से कर दिया है. अब मकान मालिक उससे जबरन शादी करना चाहता है.
पीड़ित युवती को मामले की जानकारी 17 मार्च के दिन हुई. ऐसे में वह गुरुग्राम से उसी दिन कानपुर के लिए भाग निकली. युवती कानपुर के रेउना थाना इलाके में रहने वाले अपने नाना के घर पहुंची और उन्हें पूरा मामला बताया.
पीड़िता की माने तो मकान मालिक और उसकी मां कुछ लोगों को कानपुर लेकर आए और उसे जबरनदस्ती गुरुग्राम ले जाने लगे. जिसपर उसने फौरन पुलिस से मामले की शिकायत की. मगर पुलिस ने उसे नहीं बचाया और उसे उसकी मां के साथ गुरुग्राम भेज दिया.
वहां उससे मकान मालिक के बेटे के साथ गलत काम करने के लिए कहा गया. जब उसने इसका विरोध किया तो उसे छत से नीचे फेंक दिया गया, जिससे वह घायल हो गई. मगर किसी तरह से भागकर फिर से कानपुर पहुंच गई. यहां ननिहाल वालों ने घायल युवती को हैलट अस्पताल में भर्ती करवाया है.
फिलहाल, डीसीपी साउथ डीएन चौधरी ने अस्पताल में जाकर लड़की का बयान लिया है. मामले में पुलिस का कहना है कि लड़की के आरोप पर केस दर्ज किया जाएगा. मगर मामले को गुरुग्राम भेज दिया जाएगा. जांच-पड़ताल की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story