भारत

दो बच्चों की महिला से शादी का दबाव, विवाहेतर प्रेम प्रसंग में आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
31 March 2024 9:35 PM IST
दो बच्चों की महिला से शादी का दबाव, विवाहेतर प्रेम प्रसंग में आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
पटना: बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में 7 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा पटना पुलिस ने कर दिया. इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पूर्वी एसपी भारत सोनी ने बताया है कि इस दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई थी. इस मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी गणेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह पूरा मामला विवाहेतर प्रेम प्रसंग का है.
पूर्वी एसपी ने बताया कि आरोपी गणेश कुमार पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं. वह राजमिस्त्री के साथ-साथ ऑटो चलाने का काम करता था. राज मिस्त्री का काम करने के दौरान गोपालपुर थाना इलाके में एक महिला के घर में रह कर काम करने लगा. उसी दौरान महिला के साथ उसका अफेयर हो गया. महिला को इस संबंध से एक बच्चा भी हुआ. इसके बावजूद उनका अफेयर चलता रहा.
कुछ साल बाद आरोपी महिला से शादी करने का दवाव बढ़ाने लगा. महिला के विरोध करने पर उसने खौफनाक कदम उठाते हुए 3 साल के मासूम की हत्या सुनसान इलाके में ले जाकर कर दी और उसे मिट्टी में गाड़ दिया. उसके बाद हत्या के चश्मदीद 12 वर्षीय किशोर की भी हत्या कर दी. दो बच्चों की हत्या के बाद आरोपी गणेश फरार हो गया था.
दोहरे हत्या के बाद पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए मुख्य आरोपी गणेश को गिरफ्तार किया है. फिलहाल इस मामले में हथियार बरामद नहीं हुआ है पुलिस हथियार के बरामती के प्रयास में डटी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story