भारत

भाई के साथ संबंध बनाने का दबाव, दहेज लोभी ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

jantaserishta.com
2 Jun 2024 8:30 AM IST
भाई के साथ संबंध बनाने का दबाव, दहेज लोभी ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
x

सांकेतिक तस्वीर

पांच लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे।
kanpur News कानपुर: कानपुर के नौबस्ता में एक पीड़िता के भाई ने बहन के पति समेत आठ ससुरालीजनों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुराल वाले पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। न देने पर पति ने बहन पर उसके भाई के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नौबस्ता निवासी पीड़िता के भाई के मुताबिक बहन की शादी 15 जनवरी 2023 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले पांच लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। भाई ने आरोप लगाया कि पति ने बहन को अपने भाई के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया और दोनों को जबरन कमरे में बंद कर दिया। उस दौरान बहन से भाई ने छेड़छाड़ की। इसके बाद बहन पर मिट्टी का तेल डालकर नहला दिया गया। धमकी दी गई कि अगर किसी को बताया तो जलाकर मार देंगे। पति और उसके भाई ने मिलकर बहन के पेट में लात मार दी जिससे उसके तीन महीने का गर्भ गिर गया।
भाई के मुताबिक 30 मई 2024 को वह बहन की ससुराल गया तो उससे गाली गलौज, मारपीट कर उसे घर से भगा दिया गया। इंस्पेक्टर नौबस्ता जेपी पाण्डेय के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर उत्पीड़न मारपीट, छेड़छाड़, गर्भपात कराना और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story