भारत

रखी गई थी प्रेस कॉन्फ्रेंस...मंच पर भिड़ गए बीजेपी नेता, हंगामें का वीडियो वायरल

jantaserishta.com
16 April 2024 9:38 AM IST
रखी गई थी प्रेस कॉन्फ्रेंस...मंच पर भिड़ गए बीजेपी नेता, हंगामें का वीडियो वायरल
x
देखें वीडियो.
अमरोहा: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है और उसको लेकर जनता के बीच जा रही है. यूपी के अमरोहा में सोमवार को बीजेपी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी. यहां योगी सरकार में मंत्री बृजेश सिंह की मौजूदगी में बीजेपी के दो नेता मंच पर ही भिड़ गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
संकल्प पत्र में वादों को लेकर अमरोहा जिला कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी, जिसे सोमवार की दोपहर राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने संबोधित किया था. यह कॉन्फ्रेंस जैसे ही खत्म हुई, मंच पर जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल और जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई है और देखते ही देखते दोनों नेता आपस में भिड़ गए.
ये कहासुनी कब मारपीट में बदल गई पता ही नहीं चला. इस दौरान अमरोहा के जिलाध्यक्ष देखते ही रहे. उन्होंने अपने नेताओं को शांत नहीं कराया. जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो मंत्री जी के गनर ने उनका बीच बचाव किया. जब तक मीडियाकर्मी समझ पाते, तबतक बृजेश सिंह ने दोनों के बीच जाकर उन्हें अलग-अलग किया. हालांकि इस मौके पर जिला अध्यक्ष तमाशबीन बने रहे, जबकि राज्यमंत्री दोनों को अलग-अलग करके निकल गए.
इस मामले में बीजेपी जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने एक सवाल का जवाब देते हुए मारपीट से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इस विषय को यहीं खत्म करो. आप हमारे भाई लोग हो, कुछ नहीं हुआ है. मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है. क्या हुआ, कैसे हुआ इस विषय को आगे नहीं बढ़ाओ.
बीजेपी ने सोमवार को यूपी के हर जिले में मोदी सरकार के कामों का लेखा-जोखा पेश किया था. इसके लिए सभी कैबिनेट मंत्रियों और यूपी के बड़े नेताओं द्वारा अलग-अलग जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी की गारंटी की बारे में बताया था. इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मेरठ में, डिप्टी सीएम केशव मौर्या मुरादाबाद, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ कानपुर में थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story