भारत

प्रेस कॉन्फ्रेंस: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान

jantaserishta.com
20 Aug 2022 12:26 PM IST
प्रेस कॉन्फ्रेंस: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विवाद में आई शराब नीति को देश की सबसे बेस्ट पॉलिसी बताया. उन्होंने कहा कि जिस शराब नीति को लेकर यह विवाद खड़ा किया जा रहा है, मैं कहना चाहता हूं कि यह देश की सबसे अच्छी पॉलिसी है.

उन्होंने कहा कि इस पॉलिसी को हम ईमानदारी से लागू कर रहे थे लेकिन इस नीति को फेल करने के लिए एलजी ने दखल लेकर इसे बदल दिया. उन्होंने दावा किया कि अगर एलजी ने दिल्ली सरकार का फैसला नहीं बदला होता तो आज हमें हर साल 10 हजार करोड़ रुपये का फायदा हो रहा होता.
उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जल्द ही मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए लेकिन हम डरने वाले नहीं. उन्होंने कहा कि सीबीआई को ऊपर से कंट्रोल किया जा रहा है. दिल्ली सरकार के अच्छे काम रोकने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि हमने कुछ गलत नहीं किया है इसलिए हम डरने वाले नहीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story