भारत

विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग, LIVE वीडियो देखें jantaserishta.com पर

jantaserishta.com
10 May 2025 10:50 AM IST
विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग, LIVE वीडियो देखें jantaserishta.com पर
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। इस बैठक में पाकिस्तान के साथ संघर्ष को लेकर जानकारी दी जाएगी। ऑपरेशन सिन्दूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव जारी है इसी बीच पीएम मोदी को पाकिस्तान की तरफ से जारी हिमाकत की जानकारी देने के लिए NSA अजीत डोभाल पीएम आवास पहुंचे।

पाकिस्तान के शनिवार रात को हमले के बाद भारत ने उनके कम से कम 4 एयरबेस पर हमला किया। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया है। इसमें पाकिस्तान के सियालकोट में आतंकी लॉन्चपैड की फुटेज है, जिसे BSF ने तबाह कर दिया है। ड्रोन यहीं से दागे जा रहे थे।
रक्षा अधिकारी ने बताया कि एस-400 सिस्टम के नष्ट होने या किसी भी तरह के नुकसान की खबरें निराधार और फर्जी है।
भारत पाकिस्तान तनाव पर चीन का बयान
भारत पाकिस्तान तनाव के बीच में चीन ने कहा कि शांति और स्थिरता दोनों देशों के पक्ष में है। ऐसे में दोनों ही देशों को लड़ाई और नहीं बढ़ानी चाहिए। जल्दी ही बातचीत के जरिए मामले को सुलझा लेना चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null