भारत

Lok Sabha Election: वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी की मौत

jantaserishta.com
7 May 2024 10:50 AM IST
Lok Sabha Election: वोटिंग के दौरान पीठासीन अधिकारी की मौत
x
दुखद खबर सामने आई है।
सुपौल: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के दौरान बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर वोटिंग शांतिपूर्ण जारी है। इस बीच सुपौल से दुखद खबर सामने आई है। यहां मतदान ड्यूटी पर तैनात एक पीठासीन अधिकारी की मौत हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निर्मली विधानसभा के सरायरंजन के मतदान केंद्र संख्या 163 पर मतदान शुरू होने के बाद पीठासीन अधिकारी शैलेंद्र कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पीआरएलएन हाई स्कूल (रतनपुर) में बतौर शिक्षक पदस्थापित थे। सुपौल डीएम के निर्देश पर शैलेंद्र कुमार के स्थान पर दूसरे पीठासीन अधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।
अब तक की वोटिंग में पश्चिम बंगाल सबसे आगे
1. पश्चिम बंगाल-14.60
2. मध्य प्रदेश-14.07
3. छत्तीसगढ़-13.24
4. गोवा-11.83
5. उत्तर प्रदेश-11.13
6. दादर और नगर हवेली, दमन और दीव-10.13
7. असम-10.12%
8. बिहार-10.03
9. गुजरात-9.83
10. कर्नाटक-9.45
11. महाराष्ट्र-6.64
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story