भारत

राष्ट्रपति के फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
12 May 2022 1:11 PM IST
राष्ट्रपति के फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल, मचा हड़कंप
x

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राष्ट्रपति का फर्जी लेटरहेड जारी करने के मामले में केस दर्ज किया है. आरोपी राष्ट्रपति के फर्जी लेटरहेड का इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर अपनी यूनिवर्सिटी का प्रचार कर रहा था. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए ही दिल्ली पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जानकारी मिली कि अमरदीप सिंह नामक व्यक्ति राष्ट्रपति के लेटरहेड के जरिए अपने विश्वविद्यालय का प्रचार कर रहा है. इस लेटरहेड में आरोपी ने राष्ट्रपति के फर्जी हस्ताक्षर भी कर रखे हैं. पड़ताल में पता चला कि आरोपी विक्रमशिला नाम से एक विश्वविद्यालय का संचालन करता है.
सोशल मीडिया पर जारी किए गए राष्ट्रपति के फर्जी लेटरहेड के जरिए विक्रमशिला यूनिवर्सिटी के बारे में जानकारी दी गई थी. लेटरहेड में लिखा गया था कि जल्द ही विक्रमशिला विश्वविद्यालय का उद्घाटन होने जा रहा है. लेटरहेड में 2 मोबाइल नंबर भी दिए गए थे और विक्रमशिला यूनिवर्सिटी की वेबसाइट का भी उल्लेख किया गया था. इस मामले में पुलिस ने 2 मई को एफआईआर दर्ज की थी.
आरोपी के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक वेबसाइट पर विश्वविद्यालय के विज्ञापन का प्रचार करने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया है.
बता दें कि फर्जीवाड़े का इससे मिलता-जुलता केस उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी सामने आया था. CBI ने लखनऊ से अशोक पाठक नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था. उस पर सरोजिनी नगर में पुलिस विश्वविद्यालय की जमीन फर्जी दस्तावेजों के जरिए नोएडा के बिल्डर के नाम करने और वक्फ बोर्ड की जमीन हड़पने का आरोप था. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story