भारत

राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश...देखें LIVE

Admin2
25 Jan 2021 7:14 PM IST
राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश...देखें LIVE
x

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 72 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा- हमारे राष्ट्रीय त्योहारों को, सभी देशवासी, राष्ट्र-प्रेम की भावना के साथ मनाते हैं। गणतन्त्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व भी, हम पूरे उत्साह के साथ मनाते हुए, अपने राष्ट्रीय ध्वज तथा संविधान के प्रति सम्मान व आस्था व्यक्त करते हैं। मातृभूमि के स्वर्णिम भविष्य की उनकी परिकल्पनाएं अलग-अलग थीं परंतु न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के मूल्यों ने उनके सपनों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया।

बाल गंगाधर 'तिलक', लाला लाजपत राय, महात्मा गांधी और सुभाष चन्द्र बोस जैसे अनेक महान जन-नायकों और विचारकों ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरित किया था : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

विश्व के सबसे बड़े और जीवंत लोकतन्त्र के आप सभी नागरिकों को देश के 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हार्दिक बधाई! : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद



Next Story