भारत

गणतंत्र दिवस पर झारखंड के 12 पुलिस अफसरों-कर्मियों को राष्ट्रपति और पुलिस पदक

jantaserishta.com
25 Jan 2026 2:36 PM IST
गणतंत्र दिवस पर झारखंड के 12 पुलिस अफसरों-कर्मियों को राष्ट्रपति और पुलिस पदक
x
रांची: गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से झारखंड के 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने रविवार को अधिसूचना जारी की।
सम्मानित पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कर्तव्यनिष्ठा, साहस और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई है। अधिसूचना के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
डीएसपी सुधीर कुमार ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान ईमानदारी, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के साथ कई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके कार्यों को विभागीय स्तर पर भी सराहना मिली है। इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस के 11 अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदक से नवाजा गया है।
इनमें पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अनूप बिरथरे और पुलिस महानिरीक्षक पटेल मयूर कनैयालाल शामिल हैं। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने पदों पर रहते हुए बेहतर पुलिसिंग, प्रशासनिक दक्षता और संवेदनशील मामलों के प्रभावी निष्पादन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं डीएसपी संजय कुमार को भी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया है।
इसके अतिरिक्त जिन पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, साहस और अनुकरणीय सेवा के लिए यह सम्मान मिला है, उनमें हेड कांस्टेबल कृष्णा कुमार क्षेत्री, अरुण कुमार ओझा, मार्कस सुनवार, जयदेव प्रधान, जेनेट मार्गरेट लकड़ा, कुमुदिनी कुजूर, सुफल ओरिया और मो. वसीम अख्तर शामिल हैं। इन सभी ने जमीनी स्तर पर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राज्य सरकार और पुलिस विभाग ने इसे पूरे झारखंड पुलिस के लिए गर्व का विषय बताया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story