
नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर ममता बनर्जी ने दिल्ली में आज बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि इसमें उन्होंने कुल 18 दलों को न्यौता दिया है, लेकिन इसमें बीजेडी, टीआरएस और आम आदमी पार्टी जैसे दलों ने शामिल होने से ही इनकार कर दिया है। एक तरफ टीआरएस ने कांग्रेस को निमंत्रण देने पर न आने की बात कही है तो वहीं बीजेडी और आम आदमी पार्टी ने इसे राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अभी मीटिंग बुलाने को जल्दबाजी करार दिया है। इस बीजेडी का रवैया विपक्ष की चिंताओं को बढ़ाने वाला है और भाजपा को इससे बूस्ट मिल सकता है। दरअसल बीजेडी न ममता की मीटिंग में जाने से इनकार की वजह बताते हुए कहा है कि अभी इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





