भारत

राष्ट्रपति चुनाव: संजय राउत का बड़ा बयान आया सामने

jantaserishta.com
12 July 2022 12:51 PM IST
राष्ट्रपति चुनाव: संजय राउत का बड़ा बयान आया सामने
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान



मुंबई: शिवसेना पार्टी में चल रही बगावत आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में और खुलकर सामने आ सकती. विधायकों के बाद शिवसेना के कुछ सांसद पार्टी लाइन से अलग जाते दिख रहे हैं. राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा (विपक्ष के उम्मीदवार) या फिर द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया जाए यह सवाल शिवसेना के सामने खड़ा है. इसमें कुछ सांसद द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में हैं वहीं संजय राउत ने सांसदों से कहा है कि यशवंत सिन्हा का समर्थन करना चाहिए.

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के NDA गठबंधन ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है. वहीं विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है. बीजेपी और शिवसेना के रिश्ते अब पहले जैसे नहीं और ये बीतते वक्त के साथ बिगड़ते जा रहे हैं, ऐसे में उद्धव ठाकरे के साथी संजय राउत यशवंत सिन्हा को पार्टी का समर्थन देना चाहते हैं. लेकिन अभी आखिरी फैसला उद्धव ठाकरे को लेना है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story