भारत

राष्ट्रपति चुनाव: अब सपा विधायक ने किया बड़ा दावा

jantaserishta.com
18 July 2022 2:05 PM IST
राष्ट्रपति चुनाव: अब सपा विधायक ने किया बड़ा दावा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: देश में 15वें राष्ट्रपति के लिए मतदान हो रहा है. नया राष्ट्रपति चुनने के लिए राज्यों की विधानसभा और संसद भवन में वोट डाले जा रहे हैं. 21 जुलाई को नतीजे आएंगे, 25 जुलाई को देेश के नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे.

यूपी में सपा के बरेली के भोजीपुरा विधायक शहजील इस्लाम ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की. उन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है.
ओडिशा से कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम ने दावा किया है कि उन्होंने एनडीए उम्मीदवार मुर्मू को वोट किया है. बताया जा रहा है कि मुकीम पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाने के चलते पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे हैं.
AIUDF के विधायक करिमुद्दीन बारभुइया ने दावा किया है कि असम में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. करिमुद्दीन के मुताबिक, कांग्रेस ने रविवार को वोटिंग बुलाई थी. इसमें सिर्फ 2-3 विधायक पहुंचे थे. सिर्फ जिला अध्यक्ष ही मीटिंग में पहुंचे थे. इससे साफ होता है कि कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 20 से ज्यादा विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. उन्होंने कहा, नतीजों में आपको नंबर पता चल जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story